सुल्तानपुर: देवलपुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग,40 बीघा फसल जलकर हुई राख
कुड़वार ब्लाक के देवलपुर गांव में वीरेंद्र सिंह,दिनेश सिंह और जॉली सिंह के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग ने 40 बीघे गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया।