नासरीगंज: नासरीगंज थाना को मिला डायल 112 का वाहन, लोगों की सहायता के लिए हमेशा रहेगी तत्पर
नासरीगंज थाना में डायल 112 ईआरएसएस( इमरजेंसी रिस्पॉन्स सर्विस सिस्टम) वाहन आ चुका है। अब थाना क्षेत्र के लोगों को पुलिस की सहायता के लिए इंतजार नही करना पड़ेगा। 112 नंबर डायल करने के बाद महज 10-15 मिनट के अंदर पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी। लोगों की सहायता के लिए पुलिस 24 घण्टे मुस्तैद रहेगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से डायल 112 का नया वाहन मुहैया कराया गया।