नासरीगंज: नासरीगंज प्रखण्ड कार्यालय में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
नासरीगंज प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के प्रांगण में शनिवार को प्रखंड प्रमुख योगेश कुमार के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रखण्ड के जनप्रतिनिधि, कर्मी व अन्य लोग शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस समारोह में पूर्व सीओ अमित कुमार भी शामिल हुए।