नासरीगंज: मेदनीपुर गांव में होली मिलन समारोह सह दुगोला का किया गया आयोजन
नासरीगंज प्रखण्ड के मेदनीपुर स्थित पैक्स अध्यक्ष विमलेश प्रसाद उर्फ टुन्ना सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह सह दुगोला आयोजन किया गया। दुगोला का मुकाबला तांतों टोला और महादेवा के बीच हुआ। इसमें ढोलक-झाल और मंजीरा पर कलाकारों ने एक से बढ़कर होली गीत प्रस्तुत किए जिससे श्रोताओं ने खूब आनंद लिया।