नासरीगंज: भरकोल गांव में शिक्षक सह सीपीआई कार्यकर्ता का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया
नासरीगंज प्रखण्ड के भरकोल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल नासरीगंज के तत्त्वाधान में पूर्व शिक्षक का०राम विलास राम की प्रथम पुण्यतिथि सीपीआई अंचल सचिव सह पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।