नासरीगंज: नासरीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने शांति व सौहार्द के साथ होली मनाने की अपिल की
नासरीगंज थाना परिसर में होली पर्व को ले शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन बीडीओ मो०जफर इमाम, थानाध्यक्ष अमित कुमार व सीओ आंचला कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बीडीओ व सीओ ने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ होली मनाएं। होली के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता लागू है। कोई ऐसा कृत न हो, आचार संहिता उलंघन पर निश्चित कार्रवाई होगी।