नासरीगंज: धुस स्थित भगत सिंह वाचनालय में माले कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया
नासरीगंज नगर के धुस स्थित शहीद भगत सिंह वाचनालय में भाकपा माले लिबरेशन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव नंदकिशोर पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत नेता की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने शहीद की जीवनी और व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।