सिमडेगा: सिमडेगा कॉलेज में डिस्पैच सेंटर का डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
सिमडेगा:- शनिवार 4 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ के द्वारा सिमडेगा काॅलेज, सिमडेगा में बनाए गए डिस्पैच सेन्टर, रिसिविंग सेन्टर एवं ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।इस दौरान ईवीएम मशीन की कमिशनिंग के बाद राजनीतिक पार्टियों की उपस्थिति में माॅक पोल एवं ईवीएम सीलिंग की प्रक्रिया का जायजा लिया।