सिमडेगा: गरजा पंचायत भवन में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा शिविर का किया गया आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के मौके पर शनिवार को दिन के 11:00 बजे गरज पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा द्वारा शिविर लगाया गया। इस दौरान कानूनी चीजों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही लोक अदालत एवं स्थाई लोक अदालत के बारे में बताते हुए लोगों को बताया कि यहां पर सुलहनीय वादों का निपटारा आसानी से होती है ,जिसका ग्रामीण लाभ लें।