सिमडेगा: सिमडेगा प्रिंस चौक से भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई
सिमडेगा प्रिंस चौक स्थित पूजा पंडाल में शनिवार की शाम 4:00 बजे भगवान सूर्य की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान चुनाव को देखते हुए सादगी पूर्ण तरीके से पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद केलाघाघ स्थित डैम में मूर्ति का विसर्जन किया गया। मौके पर पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।