सिमडेगा: सिमडेगा में पेंशनर समाज ने 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए निकाली जागरूकता रैली
सिमडेगा शहर में शनिवार को दिन के 11:00 बजे विधानसभा में चुनाव 2024 को लेकर पेंशनर समाज द्वारा जागरूकता रैली निकाली। रैली पूरे शहर का भ्रमण कर आगामी 13 नवंबर को सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया ।मौके पर बुजुर्गों ने सभी आसपास के दुकानों में पंपलेट देकर वोट के लिए अपील किया। मौके पर महिलाएं भी शामिल हुई।