सिमडेगा: गोपाष्टमी पर सिमडेगा के गोपाल गौशाला में गौ पूजन और भंडारे का आयोजन
गोपाष्टमी के मौके पर सिमडेगा शहर के गोपाल गौशाला में शनिवार को दिन के 11:00 बजे गौ पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य वासुदेव गौतम ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। एवं गौ माता की आरती उतारी,मौके पर विक्की नगवान एवं महेश बंसल सपत्नीक की अजमान की भूमिका निभाई ।इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जहां पर काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।