बुढ़ार: पकरिहा चौराहे के पास कोयले से लदा ट्रक पलटा
बुढार थाना क्षेत्र के पकरिहा चौराहे के आगे तेज रफ्तार कोयले से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक एक तरफ झुककर खाईनुमा जगह में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे सामने आई है।