आबू रोड: माउंट आबू के सनसेट पॉइंट के पास तालाब में डूबे एक युवक का शव मिला, सूचना पर पुलिस और आपदा दल की टीम मौके पर पहुंची
माउंट आबू सनसेट रोड स्थित विंडरमेयर लेक क्षेत्र में तालाब में डूबे युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही माउंट आबू पुलिस और नगर पालिका की आपदा दल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी में डूबे युवक के शव को बाहर निकाला। शव को फिलहाल राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई