गोरखपुर: गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर कसाईबाड़ा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर कसाईबाड़ा मोहल्ले में एक युवक पर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक मोहम्मद मुस्तकीम (पुत्र स्व. मोहम्मद अब्बास अंसारी) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया है।पीड़ित की मां शकीला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।