गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर आएंगे, नेपाल के पूर्व नरेश से करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वह गुरु गोरखनाथ के दर्शन करने गोरखपुर आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह से मुलाकात करेंगे। पूर्व नरेश पत्नी के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम गोरखपुर पहुंच चुके हैं। नेपाल के पूर्व नरेश पत्नी समेत शुक्रवार की शाम 4:00 बजे गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाएंगे और यहां से अयोध्या रवाना हो जाएंगे।