पाली: ग्राम बछलापुर निवासी महिला ने एलआईसी एजेंट पर किस्त भरने के नाम पर हजारों रुपये हड़पने का आरोप लगाया
Pali, Lalitpur | Nov 28, 2026 ग्राम बछलापुर निवासी महिला ने पाली थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके गांव के एक एलआईसी एजेंट द्वारा उनके साथ LIC किस्त भरने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए उनके हजारों रुपए हड़प लिए गए हैं। उन्होंने जिम्मेदारों से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।