कानपुर में चोरों का आतंक, बंद मकान भी सुरक्षित नहीं!
कानपुर के जूही लाल कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के नकदी और जेवरात पार कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि चोरी के दौरान चोरों ने घर में चाय तक बनाकर पी। वहीं गुजैनी के बिहारिपुरवा में दूसरी वारदात में परिवार को नशीला स्प्रे छिड़ककर बेहोश करने के बाद लाखों का माल चोरी कर लिया गया।
एक ही इलाके में बार-बार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
Ground Zero News का सवाल है—आखिर आम नागरिकों के घरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
#Kanpur #KanpurNews #CrimeNews #Theft #Police GroundZeroNews