आबू रोड: आबूरोड के ब्रह्मपुरी कॉलोनी में एक्टिवा सवार व्यापारी के साथ लूट की वारदात, बदमाश नगदी और मोबाइल छिनकर हुए फरार
आबूरोड शहर में देर रात एक व्यापारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। ब्रह्मपुरी कॉलोनी क्षेत्र में एक्टिवा सवार व्यापारी नंदुभाई सिंधी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।बदमाशों ने पहले से घात लगाकर व्यापारी को निशाना बनाया और मारपीट करते हुए उनके पास से पैसों से भरा बैग और मोबाइल फोन छीन लिया।