*गोपाष्टमी के महापर्व पर हुआ गौ माता और गांव गोपाल का सम्मान*
*शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने श्रीफल शॉल उड़ाकर किया सम्मान*
*11 स्वच्छता कर्मियों का चरण धोकर मंत्री दिलावर ने किया सम्मान*
*श्री मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ने गांव ग्वाल योजना के लिए दी 25 लाख रुपए की सहायता राशि*
कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा शुरू की गई गांव ग्वाल योजना का आज गोपाष्टमी के अवसर पर आठ माह पूर्ण होने पर धूमधाम से महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में रामगंज मंडी के बड़ोदिया कला गांव स्थित खेतड़ी के बालाजी गौशाला में धूमधाम से गौ माता का पूजन कर गांव ग्वालों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख संतों का भी मंच से आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉक्टर नरेश पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में विधि विधान पूर्वक गौ माता का पूजन कर गोपाष्टमी पर्व मनाया गया।
प्रारंभ में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने मंचासीन सभी संत धर्माचार्य का चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी 62 गांव ग्वालों का सफा दुपट्टा और साल उड़ा कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री श्री मदन दिलावर ने 11 स्वच्छता कर्मियों के चरण धोकर उनका सार्वजनिक सम्मान किया एवं उपहार भेट किए।
कार्यक्रम में काशी विश्वविद्यालय कोटा के कुलगुरु डॉक्टर विमल डुकवाल, जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के डॉक्टर आर एल सोनी, राजकीय मेडिकल कॉलेज बूंदी के प्राचार्य डॉ राहुल चंदेल, डॉ अनुपम चंदेल, बाबा निरंजन नाथ जी अवधूत, साध्वी हेमा जी सरस्वती मौजी बाबा लोक कल्याण ट्रस्ट,संत भारत जी महाराज, रामदास जी महाराज संरक्षक गौशाला लटूरी, उमानंद जी सरस्वती हाडो का पीपल्दा बूंदी, रामदास जी महाराज घाटोली, बालक गिरी जी महाराज कोटा, लखन दास जी मंडाना श्री हनुमान जी आश्रम, श्याम दास जी मरवाता मंचासीन थे।
मेहंदीपुर बालाजी से पधारे पूज्य महंत डॉ नरेश पुरी जी महाराज ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की गौ माता का पालन हमारी सनातन संस्कृति है जो की धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। हमें हर घर में गोपालन को बढ़ावा देना होगा। गौ माता बचेगी तभी हिंदू सनातन संस्कृति की रक्षा हो पाएगी ।
डॉ नरेश पुरी जी महाराज ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा गौ सेवा के कार्य से प्रेरित होकर उनके कार्य में सहयोग के लिए मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट की तरफ से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फिरोज खान ने गौशाला के लिए अपनी तरफ से एक बीघा कृषि भूमि दान देने की भी घोषणा की ।
बाबा निरंजन नाथ अवधूत साध्वी हेमा सरस्वती तथा रामदास जी महाराज लटूरी ने भी सभा को संबोधित किया और गौ माता की रक्षा हेतु हर घर में गाय पालन के लिए सभी को प्रेरित किया।
*गांव ग्वाल योजना से होगा भारतीय संस्कृति का पुनरुत्थान* शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि वह माता का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है जब हम घर में गए पलते हैं तो गोपालन से न केवल दूध दही का लाभ होता है बल्कि पर्यावरणीय शुद्धि होती है और प्राकृतिक रूप से भी हमें अनेक लाभ होते हैं। गाय से किसानों को प्राकृतिक खाद मिलता है हमें शुद्ध दूध और घी मिलता है। घर में गोपाल ने से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का परिसंचरण होता है जो की घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित करती है ।
मंत्री दिलावर ने कहा कि गोवंश की खुला घूमने से सड़क हादसे होते हैं जिससे अनेक लोग अकाल मौत के शिकार होते हैं वहीं वाहनों की चपेट में आने से बड़ी संख्या में गोवंश भी घायल होता है अथवा मृत्यु का शिकार होता है।
गांव गाल योजना इन सब समस्याओं का समाधान है। इसीलिए वर्तमान समय में इस योजना का पुनर्जीवित होना आवश्यकहै।
मंत्री दिलावर ने कहा कि मार्च के महीने में इस योजना का शुभारंभ शाहपुरा पीठ के रामदयाल जी महाराज के मुख्य अतिथि में किया गया था। उनके आशीर्वाद से आज रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में 62 गांव में गांव ग्वाल योजना साकार रूप ले चुकी है प्रतिदिन गांव ग्वाल गायों को इकट्ठे करके चलने ले जाता है और शाम को वापस लाकर गांव में छोड़ना है।
शीघ्र ही इस योजना को अब हम प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी प्रारंभ करने वाले हैं। श्री दिलावर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन भी हो रहा है। हम गाय चराने वाले प्रत्येक ग्वाल को ₹10000 प्रति माह मानदेय भी देते हैं। इसके लिए हमने एक ट्रस्ट का गठन किया हुआ है इसके माध्यम से इस पूरी व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है।
श्री मदन दिलावर नाम उपस्थित ग्रामीणों से अपील की हम सब इस योजना में सहभागी बने और घर-घर गाय पालने की हमारी पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करें।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम के संयोजक कमल जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।
Sangod, Kota | Nov 17, 2026