कोटा में पुलिस चौकी के सामने ही ज्वेलर्स दुकानदार पर मारपीट
बदमाशो के हौसले बुलंद, दो बदमाशों ने दुकानदार से की मारपीट,
कोटा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस चौकी के सामने भी वारदात करने से नहीं कतरा रहे। सोमवार को रंगबाड़ी इलाके में ऐसी ही घटना सामने आई, जहां रंगबाड़ी पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित विनायक ज्वेलर्स पर पहुंचे दो बदमाशों ने दुकानदार पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से दुकान में हड़कंप मच गया। दोनों हमलावरों ने दुकानदार के साथ मारपीट की, लेकिन दुकानदार ने डरने के बजाय हिम्मत दिखाई और दोनों बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। दुकानदार के साहस के आगे हमलावरों के हौसले पस्त हो गए और उन्हें मौके से भागना पड़ा।
Sangod, Kota | Nov 17, 2026