RJD के डॉ संजीव कुमार ने ली MLC पद की शपथ*
बिहार विधान परिषद में आज RJD से नवनिर्वाचित MLC डॉ संजीव कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने शिक्षकों का आभार जताया और शिक्षकों के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आए डॉ संजीव कुमार ने कहा कि सभी शिक्षकों ने उन पर विश्वास किया है और नई जिम्मेदारी दी है। वो इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और शिक्षकों के हित की बात सदन में बुलंदी से रखेंगे।
*बाइट - डॉ संजीव कुमार, नवनिर्वाचित MLC, RJD*
Rajauli, Nawada | Nov 23, 2026