MLC शपथ पर बोले प्रशांत किशोर - सदस्यता पर उठाएंगे कानूनी सवाल*
बिहार विधान परिषद में आज नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। इस मौके पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात की। उन्होंने शपथ ग्रहण को संवैधानिक प्रक्रिया बताया और सदस्यता विवाद पर कानूनी लड़ाई की बात कही।
विधान परिषद परिसर में प्रशांत किशोर ने कहा कि शपथ ग्रहण विधायी प्रक्रिया का हिस्सा है और चुनकर आए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं हैं। उम्मीद है कि वे बिहार और अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।
सदस्यता विवाद पर उन्होंने कहा कि सदस्यता रद्द करने की मांग सबसे पहले उनकी पार्टी ने उठाई थी। सभापति को पत्र लिखकर आग्रह किया गया था। सभापति के फैसले को देखा जाएगा और कानून के तहत जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी। जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि शपथ लेने से सदस्यता का कोई लेना-देना नहीं है, चुनकर आए हैं तो शपथ लेना उनका अधिकार है। लेकिन सदस्यता पर गंभीर सवाल हैं तो विधान परिषद और न्यायालय दोनों जगह चुनौती दी जाएगी।
*बाइट - प्रशांत किशोर, संस्थापक, जन सुराज*
Rajauli, Nawada | Nov 23, 2026