दरभंगा एयरपोर्ट का नाम होगा विद्यापति एयरपोर्ट! CM सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजेंगे, मार्च 2027 तक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य PM से उद्घाटन करवाने का करेंगे आग्रह,CM ने कहा मिथिला की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र माता सीता के समय से ही इस भाषा की समृद्ध परंपरा रही है,सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी मिथिला और मैथिली को लेकर रखी राय।
दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महीने के अंदर कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजने का प्रयास करेंगे, ताकि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट रखा जा सके। वहीं, मार्च 2027 तक दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। इसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने मिथिला के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 54वें विद्यापति पर्व समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री मदन सहनी और विधायक मुरारी मोहन झा ने पाग, चादर और मखाना की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिले को 346 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें करीब 330 करोड़ रुपये की 130 योजनाओं का उद्घाटन और लगभग 16 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने मैथिली भाषा की प्राचीनता और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि मैथिली हजारों साल पुरानी भाषा है। माता सीता के समय से ही इस भाषा की समृद्ध परंपरा रही है। मैथिली केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और इसमें बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बिहार आर्थिक रूप से पीछे छूटा है, लेकिन अब विकास की गति तेज की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिथिला को आगे बढ़ाने और बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने 11 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी है। कोसी और मिथिला को जोड़ने वाली परियोजना पर भी काम किया जा रहा है।
दरभंगा एम्स को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। इसके लिए टेंडर और मिट्टी भराई का काम शुरू हो चुका है। वहीं, दरभंगा एयरपोर्ट को मार्च 2027 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने महाकवि विद्यापति के सम्मान को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यापति पर्व को राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाता है। अब मिथिला की विभूतियों को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर प्रमुख स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
मुख्यमंत्री के इस दौरे में दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट करने का प्रस्ताव और मार्च 2027 तक इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का लक्ष्य सबसे बड़ी घोषणा के रूप में सामने आया।
इस मौके पर सांसद गोपाल जी ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी मिथिला और मैथिली के विकास को लेकर चर्चा की
बाइट
1,सम्राट चौधरी,CM बिहार
2,संजय सरावगी, भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष
3, गोपाल जी ठाकुर, दरभंगा सांसद
Rajauli, Nawada | Nov 23, 2026