बहराइच: मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के स्थानांतरण के विरोध में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने किया विरोध
गुरुवार को मेडिकल कॉलेज मे डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने हाथों मे काली पट्टी बांधकर विशेश्वरगंज मे तैनात फार्मासिस्ट का स्थानांतरण किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदि स्थानांतरण रद्द नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा इस दौरान उन्होंने अधीक्षक पर नियम विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाए हैं।