बहराइच: प्रधानपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के देहात कोतवाली के टेढ़वा बसंतपुर के मजरे प्रधानपुरवा गांव में आरती का शव कमरे में छत के कुंडे से फंदे से लटकता मिला है। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतका के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेजा गया है। खुदकुशी की वजह का पता नही चल सका है। पुलिस जाच में जुट गई है।