बहराइच: मेडिकल कॉलेज के सामने अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
बहराइच में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक गोविंद सिंह की मौत हो गई। हादसा मेडिकल कॉलेज बहराइच के सामने हुआ, जब गोविंद सिंह अपनी बाइक से मटेरा जा रहे थे। अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जाच जारी है।