बहराइच: चौक बाजार स्थित बिसात खाना लाइन व सलारपुर में बारिश के बाद सड़कों पर भीषण जलभराव, लोगों ने समाधान की मांग की
बुधवार को बहराइच में हुई बारिश के बाद शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार स्थित बिसात खाना लाइन व थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सालारपुर बहराइच के दरगाह से मल्हीपुर व भिंगा जाने वाले मार्ग पर भीषण जल भराव के कारण आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान लोगों ने नगर पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन से जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान किए जाने की मांग की है।