ब्यौहारी: दूध बेचने आई महिला के साथ गाली-गलौज, पुलिस ने कराया विवाद शांत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नगर में दूध बेचने आई एक महिला से युवक ने गाली-गलौज कर विवाद किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने महिला को थाने बुलाकर शिकायत लेने और पूरे मामले की जांच करने की बात कही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वीडीओ बुधवार सुबह 9 बजे सामने आया है।