पुनपुन: अकौना मोड़ पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने हथियार के बल पर युवक से चेन लूटी
Punpun, Patna | Apr 12, 2025 पटना गया एन एच 22 स्थित अकौना मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर बाइक सवार युवक को कब्जे में ले लिया और उसके गले से सोने का चेन छीन लिया और फिर हथियार लहराते मौके से फरार हो गया। इस समय पुलिस ने बताया कि बीजू बिगहा गांव निवासी अनीश कुमार के बयान पर शनिवार की शाम 4:00 बजे अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है।