पुनपुन: शहीद रामानंद राम गोविंद से उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मिली विदाई, सेवा निवृत्ति पर
Punpun, Patna | Apr 11, 2025 पुनपुन नगर मुख्यालय के शहीद रामानंद राम गोविंद से उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजेंद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सेवानिवृत्त होने पर प्रधानाध्यापक को माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया ।।