पुनपुन: पटना गया रेल खंड के नदवां स्टेशन के पास तेज आंधी में पेड़ गिरा, ट्रेन का परिचालन बाधित
Punpun, Patna | Apr 10, 2025 पटना गया रेलखंड के नदवां रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार के शाम 5:40 में तेज आंधी-तूफान आया। जिसके कारण रेलवे ट्रैक पर एकाएक पीपल का विशाल पेड़ गिर गया। जिसके चलते कई ट्रेन का आवा गवन बाधित हो गया । खबर लिखे जाने तक ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं हो सका था रेलवे अधिकारी पेड़ हटाने में जुट गए थे।