पुनपुन: संबलपुर गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, तीन लोग घायल, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Punpun, Patna | Apr 8, 2025 पुनपुन थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव में मंगलवार की देर शाम 8 बजे पूर्व से चली आ रही भूमि विवाद में आपस में भिड़ गए । इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले । जिसमें तीन लोग ज़ख्मी हो गये। इस संबंध में गांव के सोनू कुमार एवं साहब कुमार ने एक दूसरे के विरुद्ध पुनपुन थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है।।