कोडरमा: *उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर परिषद झुमरीतिलैया के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण*
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त कोडरमा जिला हेतु नामित नोडल पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार पांडेय द्वारा शुक्रवार को कोडरमा नगर पंचायत और नगर परिषद् झुमरी तिलैया के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बीएलओ व सुपरवाइजर से फ़ार्म 6,7और 8का कलेक्शन को लेकर जानकारी ली।