कोडरमा: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत किफायती आवास परियोजना के लिए नगर परिषद में लोन मेला का हुआ आयोजन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के तहत् किफायती आवास परियोजना अंतर्गत निर्मित आवासों के आवंटन हेतु चयनित इच्छुक लाभुकों को आवास लोन की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कार्यालय परिसर में लोन मेला का आयोजन किया गया, निकाय क्षेत्र के बैंकों यथा- केनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इण्डिया, इंडियन बैंक शामिल हुए।