कोडरमा: झुमरी तिलैया में कोडरमा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की 8 बाइक जब्त
शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन कर वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बतलाया की गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी दल का गठन कर इस गिरोह के कुल चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही चोरी के कुल 8 बाइक भी बरामद किए गए हैं।