कोडरमा: चलकुशा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
चलकुशा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुगुन में बिजली गिरने से गुरुवार को एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में राजेश यादव (22 वर्ष)पिता-मथुरा यादव,अनमोल कुमार (4 वर्ष) पिता- राजेंद्र यादव,मदोदर देवी,अर्चना देवी एवं संगीता देवी सभी ग्राम सुगुन थाना चलकुशा निवासी हैं। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है।