कोडरमा: बूढ़ीडीह में ऑटो पलटने से जोगीडीह निवासी दो महिला घायल, सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती
कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के जोगीडीह से बरही जाने के दौरान बूढ़ीडीह में ऑटो पलटने के 2 महिला घायल हो गई। घायलों की पहचान जोगीडीह निवासी सुगंती देवी एवं सेवंती देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एक ऑटो पर 7 महिला सवार होकर जोगीडीह जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो पलटने से 2 महिला घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया।