कोडरमा: तेहरो में खेत में काम के दौरान करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत
कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सुदीप कुमार उम्र 21 वर्ष पिता केशव यादव सतगावां के तेहरो निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुदीप कुमार अपने खेत में मोटर लगाकर पानी भर रहे थे। इस दौरान मोटर में लगे तार की चपेट में आने से वह घायल हो गया।