प्रतापगढ़: मानधाता के हैंसी परजी और शिवरा गांव के बकुलाही नदी का जर्जर पुल बना आफत, पानी के बीच से निकली शवयात्रा
मानधाता विकास खंड के हैंसी परजी और शिवरा गांव के बीच बकुलाही नदी पर बना जर्जर पुल जलमग्न होने से 8-10 हजार की आबादी का संपर्क कट गया है। हाल ही में अमित कुमार मौर्य के निधन के बाद ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर उफनाती नदी के पानी के बीच से शव यात्रा निकालने को मजबूर होना पड़ा। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे सामाजिक कार्यकर्ता रवि प्रकाश सिंह 'चंदन' ने जिलाधिकारी