अयोध्या में सात नवंबर को आयोजित होने वाला दीपोत्सव-2026 इस बार जेन-जी यानी नई पीढ़ी के अंदाज में नजर आएगा।
राम की पैड़ी पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से करीब 28 मिनट का भव्य मल्टीमीडिया और लेजर शो आयोजित किया जाएगा।
शो में 100 से अधिक भारतीय लोक और शास्त्रीय कलाकार भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की गाथा को जीवंत करेंगे, प्रोजेक्शन मैपिंग, 2डी-3डी विजुअल, लेजर लाइट और एरियल एक्ट के जरिए रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन होगा।
राम की पैड़ी पर पानी के बीच फ्लोटिंग मंच तैयार किया जा रहा है, जहां कलाकार लाइव प्रस्तुति देंगे, जेन-जी के लिए रामायण के पांच 3डी दृश्य मोबाइल पर देखने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आईओएस और एंड्रॉयड ऐप तैयार किया जाएगा।
मोबाइल से निर्धारित स्थान स्कैन करने पर ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) तकनीक के जरिए रामायण के दृश्य दिखाई देंगे। दर्शक इन्हें सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकेंगे, पांच नवंबर को दो ट्रायल शो होंगे, छह नवंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल और सात नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विशेष प्रस्तुति होगी।
आठ नवंबर को दीपावली के दिन चार शो आयोजित होंगे। मुख्य प्रस्तुति के अलावा आठ मिनट का लेजर शो और 20 मिनट का प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी होगा।
अयोध्यावासियों के लिए नौ नवंबर को विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक, उद्देश्य आधुनिक तकनीक के जरिए नई पीढ़ी को रामनगरी की विरासत से जोड़ना है।
#reels #reelsviral #reelsviralシ #viral #viralreels #viralreelsシ #festival #ayodhya #deepotsav #AyodhyaDham Awadh News24 MYogiAdityanath Dr. Amit Singh Chauhan Indra Pratap Tiwari 'Khabbu Tiwari'MLA Surya Pratap Singh Raghvendra Pratap Singh Ram Chandra Yadav Audhesh Prasad Jitendra K. Singh Akhilesh Yadav