पचरुखी: निजामपुर गांव में हुए मारपीट को लेकर घायल के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी, चार नामजद
निजामपुर गांव में सोमवार को हुए मारपीट के मामले में घायल के बयान पर बुधवार को पचरुखी सराय थाना कांड संख्या 184/24 दर्ज की गई है। वर्तवलिया निवासी घायल आशीष यादव ने के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में निजामपुर निवासी लालबाबू राम और उसके पुत्र समेत कुल चार लोगों को आरोपित किया गया है।