लखीसराय: यूपी के फतेहपुर से पिपरिया पुलिस ने किशोरी अपहरण मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
SI रोहित रंजन के नेतृत्व में पिपरिया पुलिस ने पिपरिया थाना कांड संख्या 27/26 अपहरण के एक मामले में यूपी के फतेहपुर जिला अंतर्गत कोरारी निवासी राजेश कश्यप के पुत्र मामले के प्राथमिकी अभियुक्त वरुण कश्यप को गिरफ्तार किया है. जिससे सोमवार अपराह्न 2:15 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया. पिपरिया के एक गांव से 8 अप्रैल 2026 से किशोरी लापता थी.