गावां: जंगलों में धधक रही अवैध महुआ शराब की भट्टियां, विभाग मौन
Gawan, Giridih | Jul 31, 2026 गावां प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब के निर्माण और तस्करी का कारोबार एक बार फिर चर्चा में है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि राजोखार, डुमरझारा, गढ़ीसांख, ककडीयार, सीजुआई, अहराई और बरमसिया समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब की भट्टियां संचालित की जा रही हैं।