नगरीय निकाय को एबीसी कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश
================================
गौशाला से पशु वापस लेने पर शुल्क तय, असंचालित गौशालाओं के संचालन हेतु सीएसआर से प्रस्ताव बनाने के निर्देश
================================
कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु कल्याण एवं गौसंवर्धन समिति की बैठक संपन्न
================================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पशु कल्याण समिति, पशु क्रूरता निवारण समिति एवं जिला गोपालन गौसंवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पशु चिकित्सालय नीमच में छोटे पशुओं के उपचार हेतु शेड एवं प्लेटफार्म निर्माण तथा बड़े पशुओं के लिए ट्रेविस क्षेत्र एवं कास्टिंग एरिया निर्माण का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार के निर्माण कार्य पशु चिकित्सालय परिसर मनासा में भी कराए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि, पूर्व बैठक के निर्णयानुसार काऊ लिफ्टिंग मशीन तीनों विकासखंडों में वितरित कर दी गई है, जिसका पशुपालक लाभ ले रहे हैं।बैठक में जिला पंचायत सीईओं श्री अमन वैष्णव भी उपस्थित थे ।
श्वान नसबंदी कार्यक्रम: श्वानों में पशु जन्म नियंत्रण के तहत नसबंदी ऑपरेशन की दर 1700 रुपये प्रति ऑपरेशन निर्धारित की गई। साथ ही स्थानीय निकाय नीमच को एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। निराश्रित गौवंश प्रबंधन: शहरी क्षेत्र में निराश्रित गौवंश को गौशाला में विस्थापन का कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए। गौशाला से पशु वापस प्राप्त करने के लिए 2500 रुपये की राशि निर्धारित की गई।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री गौशाला योजना तहत निर्मित असंचालित गौशालाओं में बिजली एवं पानी की व्यवस्था हेतु उपसंचालक को निर्देश दिए गए कि नए प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करें, ताकि सीएसआर इत्यादि मदों से इन गौशालाओं का संचालन प्रारंभ किया जा सके निर्देश दिए कि वर्षा प्रारंभ होने के मद्देनजर गौशालाओं में कीचड़ मुक्त व्यवस्था, टीकाकरण एवं नियमित निगरानी की जाए। बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
#Neemuch
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
2 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026