जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना
जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने न्यू सांगानेर रोड, मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर घर-आंगन खुशियों से भरा रहे और हर हृदय में सद्भाव एवं शांति बनी रहे।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान के निरंतर विकास और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की भी कामना की।