Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
usr10636900
1
धरसोनी दंगल में आए विधायक बहादुर सिंह कोली को लेकर नाराज ग्रामीण बोले.... वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Weir, Bharatpur
| Sep 4, 2026
MORE NEWS
बारिश के बाद सड़क बनी स्विमिंग पूल.............
Weir, Bharatpur | Sep 5, 2026
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी में दर्शन कर लौटे जयपुर.…......
Weir, Bharatpur | Sep 4, 2026
जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने न्यू सांगानेर रोड, मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर घर-आंगन खुशियों से भरा रहे और हर हृदय में सद्भाव एवं शांति बनी रहे। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के निरंतर विकास और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की भी कामना की।
Weir, Bharatpur | Sep 4, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सीतारामजी मंदिर वैर में सजी सजीव झांकियां.......
Weir, Bharatpur | Sep 4, 2026
सेवल मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गीता अध्ययन से सेवा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक बच्चों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका सीकरी (डीग)। सेवल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फूल बंगला झांकी, झूलन उत्सव, विशेष महाभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गीता कॉन्टेस्ट के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवल मंदिर के जमुना जीवन दास जी ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी महोत्सव में सीकरी एवं आसपास के गांवों के बच्चों ने विशेष भूमिका निभाई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भगवान की सेवा और मंदिर की व्यवस्थाओं में भी सक्रिय भागीदारी की। उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन के साथ सेवा, संस्कार, रचनात्मकता एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया। जन्माष्टमी पर भगवान श्री वन बिहारी जी के लिए बच्चों ने फूलों से आकर्षक फूल बंगला एवं झूलन तैयार किया। निहाम गांव के गीता कॉन्टेस्ट से जुड़े विद्यार्थियों ने ठाकुर जी के लिए विशेष पोशाक तैयार कर सेवा में अर्पित की। वहीं बच्चों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित कथक, मयूर नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण का विभिन्न औषधियों एवं फलों के रसों से विशेष महाभिषेक किया गया। दिनभर झूलन उत्सव चला तथा श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी को झूला झुलाकर दर्शन किए। भगवान को विशेष राजभोग भी अर्पित किया गया। गीता कॉन्टेस्ट के विजेताओं का सम्मान महोत्सव के दौरान गीता कॉन्टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान संयुक्त रूप से लक्ष्मी प्रजापत, कक्षा 12, राजकीय बालिका विद्यालय, सीकरी और साक्षी सैनी, कक्षा 9, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविंदगढ़ ने प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को ₹5,100 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिए गए। महोत्सव ने बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सेवा, संस्कार और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। भक्तिमय वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों के सम्मान के साथ जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के बीच संपन्न हुआ।
Weir, Bharatpur | Sep 4, 2026
नगर पालिका चुनावों के बीच आई श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वार्ड के लोगों की मौज,मिठाई बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, नगर पालिका उच्चेन का बताया जा रहा है वीडियो
Weir, Bharatpur | Sep 4, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो, नगर पालिका उच्चेन का बताया जा रहा है वीडियो .......
Weir, Bharatpur | Sep 4, 2026
मॉनिटर लिजर्ड को बाइक से बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई पाली। रोहट क्षेत्र के दूदिया गांव में मॉनिटर लिजर्ड (पाटगोह) को बाइक से बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मामले में दूदिया निवासी ओमाराम पुत्र मोहनलाल सरगरा को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां सीजेएम कोर्ट ने उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक पाली सरवन कुमार रेड्डी के निर्देशन में तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रकाश कुमार चौधरी के नेतृत्व में की गई। वन विभाग की कार्रवाई के बाद वन्यजीवों के साथ क्रूरता करने वालों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर सख्ती बरतते हुए स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन्यजीवों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता या कानून का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Weir, Bharatpur | Sep 4, 2026