भोरे: लामीचौर बाज़ार में पुलिस ने शराब पीने के आरोपी को दूसरी बार गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर बाजार में पुलिस ने कार्रवाई कर शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला की उस व्यक्ति ने दूसरी बार शराब पी ली है। जिसके बाद मामला दर्ज कर गुरुवार की दोपहर एक बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस पदाधिकारी शंकर प्रसाद गस्त में निकले थे। इस दौरान लामीचौर के पास आरोपी पकड़ा गया।