भोरे: ऑपरेशन मुस्कान: भोरे में गुम हुआ मोबाइल बरामद, पुलिस ने धारक को सौंपा
भोरे थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार लोगों के गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारकों को सौंप रही है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम 5 बजे पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया। धारक को अपना मोबाइल मिलने के बाद चेहरे पर मुस्कान आ गई। इसके लिए पुलिस को धारक साथी निवासी कृष्णावती देवी ने शुक्रिया किया।