भोरे: दमकिया गांव के पास मुख्य पथ पर शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने स्कूटी जब्त की
भोरे थाना क्षेत्र के दमकिया गांव के पास भोरे भिंगारी मुख्य पथ पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, इस कार्रवाई में पुलिस ने एक स्कूटी को जब्त कर लिया। बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस के अनुसार दमकिया के पास वाहनों की जांच हो रही थी। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश से एक ही स्कूटी पर सवार होकर दो युवक भोरे की तरफ से आ रहे थे।